---Advertisement---

ट्रैफिक को मिलेगी राहत! देहरादून शहर में बनेंगे 25 नए स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 11, 2025 11:18 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून : देहरादून में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या और सड़कों पर बिखरी फल–सब्जी की ठेलियों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। राजधानी में 25 नए स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जहाँ सभी रेहड़ी-ठेला संचालकों को व्यवस्थित तरीके से जगह दी जाएगी।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों की पहचान की जा रही है। नगर निगम का भूमि अनुभाग इन स्थानों का विस्तृत सर्वे कर रहा है, जिसके बाद इन वेंडिंग ज़ोन्स को अंतिम रूप दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सभी ठेली संचालकों को ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाएगी, जहाँ वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय चला सकें और मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या भी न बढ़े।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment