---Advertisement---

अस्कोट में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, नींद में दबे युवक की दर्दनाक मौत

By: Neetu Bhati

On: Friday, November 28, 2025 11:20 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

पिथौरागढ़ : अस्कोट क्षेत्र में देर रात आई प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। रसगाड़ी में हुए भूस्खलन के कारण एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिसमें सो रहे 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर है।

तड़के चार बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे ओजपाली तोक, रसगाड़ी में अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिर पड़े।
भूस्खलन की सीधी चपेट में आए ललित मोहन जोशी के मकान की छत और दीवारें टूटकर बिखर गईं। जिसके कारण मकान के अंदर सो रहा उनका बेटा भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया।
परिजन और आसपास के लोग मदद करने की कोशिश करते रहे, लेकिन भारी मलबा होने के कारण वे असहाय दिखे।

रेस्क्यू में छूटी सांसें

सूचना पाकर राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद युवक को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जोखिम वाले घरों का सर्वे किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment