---Advertisement---

शॉर्टकट ने ली मासूम की जान, हाथी के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

By: Neetu Bhati

On: Friday, November 28, 2025 8:44 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: शॉर्टकट का रास्ता चुनना एक परिवार पर भारी पड़ गया। रिजर्व फॉरेस्ट से होकर गुज़रने वाले कच्चे रास्ते पर हाथी ने एक 12 वर्षीय बच्चे को हमला कर मार डाला। हादसे के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में मातम पसरा है।

कैसे हुआ हादसा?

मृतक कुणाल अपने माता-पिता के साथ रेहडखाला-कालूवाला वन मार्ग से स्कूटर पर जा रहा था। यह रास्ता लगभग 3 किलोमीटर का शॉर्टकट है, जबकि मुख्य सड़क से दूरी 15 किलोमीटर पड़ती है। इसी वजह से लोग जोखिम उठाकर अक्सर वन क्षेत्र के इस रास्ते को चुनते हैं।जिसके बाद जैसे ही कुणाल का परिवार जंगल के बीच पहुंचा, अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया। हाथी को देख माता-पिता बदहवास हो गए और कुछ समझ पाते उससे पहले हाथी ने बच्चे को पटक दिया। जिसके कारण बच्चे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कुणाल के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और बेटे की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और गांव के लोग भी सदमे में हैं।

चेतावनियों के बावजूद लोग कर रहे जोखिम

वन विभाग के रेंजर नत्थीलाल के अनुसार, यह पूरा इलाका रिज़र्व फॉरेस्ट में आता है और हाथियों की आवाजाही हमेशा रहती है। हम लगातार लोगों को रोकते हैं, चेतावनी देते हैं, लेकिन फिर भी कई लोग चोरी-छिपे निकल जाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment