---Advertisement---

UKSSSC की परिक्षा हुई रद्द, सीएम धामी ने कहा, युवाओं के लिए जान भी हाजिर है….

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 11, 2025 7:56 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड: उत्तराखंड मे 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परिक्षा को लेकर सीएम धामी ने बडी घोषणा करते हुए परिक्षा को पद्द करने का फैसला सुनाया है। आंदोलन कर रहे छात्रो ने खुशी जताई है।

उत्तराखंड मे 21 सितंबर को उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परिक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन परिक्षा के दौरान ही पेपर के शुरुात के तीन पन्नो की तस्वीरे व्हाट्सएप पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद छात्रो और बेरोजगार संगठन ने परेड ग्रांउड मे आंदोलन किया था और मांगे रखी थी कि परिक्षा की सीबीआई जाँच की जाए और परिक्षा को रद्द कर दुबारा आयोजित किया जाए।इस आंदोलन के आठवें दिन सीएम धामी खुद परेड ग्रांउड पर बात चित करने पहुँचे थे और उन्होने सीबीआई जाँच करने का एलान किया था।

राज्य सरकार ने सुनाया बडा फैसला

लगातार हो रहे आंदोलन और परिक्षा रद्द होने की मांग को लेकर आज राज्य सरकार ने बडा फैसला लेते हुए परिक्षा रद्द करने की घोषणा करी है। सीएम धामी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए छात्र और युवा सबसे पहले है और उनके भविष्य को लेकर हम गंभीर हैं।फिलहाल आंदोलन कर रहे छात्रो ने राहत की सांस ली है। और परिक्षा की जांच सीबीआई को सोंप दी है।

प्रदेश के युवा हैं सबसे पहले

सीएम धामी ने कहा कि मेरे लिए प्रदेश के युवा सबसे पहले हैं। उनके लिए अगर अपनी जान भी देनी पड़े तो मैं दे सकता हूं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment