---Advertisement---

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे अंबानी, करोड़ों का दिया दान, केदारसभा हुई नाराज़, जानिए वजह

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 11, 2025 6:05 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड: रिलायंस फाउंडेशन के मालिक मुकेश अंबानी बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन करने उत्तराखंड पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपए का दान दिया। हालांकि, अंबानी के स्वागत को लेकर केदारसभा नाराज़ हो गई।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी शुक्रवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। पहले मुकेश अंबानी सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वे दोपहर करीब 12 बजे केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। वहाँ उन्होंने पुजारियों और वेदपाठियों के साथ लगभग 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों मंदिरों के लिए 10 करोड़ रुपए का दान दिया।

अंबानी ने करी सीएम धामी की प्रशंसा

मुकेश अंबानी ने कहा कि वे पिछले 20 सालों से उत्तराखंड आ जा रहे हैं, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश ने काफी तरक्की की है।मुख्यमंत्री की अगुआई में राज्य में ऐतिहासिक काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ेगी।

प्रभावितों के साथ खड़े हैं अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि हाल के दिनों में हुए बादल फटने की घटनाओं से उत्तराखंड में काफी जालमाल की हानि हुई है। उन्होंने कहा, “प्रभावितों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं। मैं और रिलायंस फाउंडेशन उत्तराखंड की किसी भी आवश्यकता के समय हमेशा साथ खड़े रहेंगे।”

केदारसभा हुई नाराज़

केदारसभा ने बताया कि जब मुकेश अंबानी उत्तराखंड पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए केदारसभा की बजाय बीकेटीसी अध्यक्ष के साथ आए एक सामान्य दानदाता से स्वागत कराया गया, जिससे केदारसभा नाराज़ हो गई।
बताया गया कि अंबानी के दर्शन करने के बाद केदारसभा ने मंदिर का वीआईपी गेट बंद कर दिया, जिसके कारण शाम तक वीआईपी दर्शन स्थगित रहे।

बाद में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान और सदस्य विनीत पोस्ती ने केदारसभा के तीर्थपुरोहितों से बातचीत कर मामला शांत कराया, जिसके बाद केदारसभा ने विरोध समाप्त कर दिया।

हालांकि, अब तक बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment