---Advertisement---

नाबार्ड कर रहा देहरादून में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन

By: Tarannum Hussain

On: Wednesday, October 8, 2025 11:40 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) 9 से 10 अक्टूबर 2025 तक अपने कार्यालय परिसर में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन कर रहा है। नाबार्ड ने पिछले वर्ष भी एक दिवसीय ‘सेब महोत्सव 1.0’ का आयोजन किया था।

इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के सेब एवं कीवी उत्पादक कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों को ग्राहकों से सीधे जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसके पिछले संस्करण की सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष ‘सेब महोत्सव 2.0’ का भी आयोजन किया जा रहा है।

नाबार्ड द्वारा राज्य में लघु एवं सीमांत किसानों के कृषक उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया गया है। इस महोत्सव में नाबार्ड समर्थित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादित ‘ए’ ग्रेड रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस और गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के किसानों द्वारा प्राकृतिक विधियों से उगाई गई कीवी, तथा अन्य कृषक उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त उत्कृष्ट पर्वतीय उत्पाद — जैसे अखरोट, राजमा, जीआई टैग वाले उत्पाद, जूस, अचार, हस्तशिल्प एवं जड़ी-बूटियाँ — बिक्री हेतु उपलब्ध होंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment