देहरादून: दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट में अग्रणी कंपनी टीवीएस मोटर ने गुरुवार को भारत का सबसे तेज़ हाइपर स्पोर्ट स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 150 लॉन्च कर दिया। यह स्कूटर 149.7 सीसी रेस-ट्यून इंजन से लैस है और स्टील्थ एयरक्राफ्ट डिज़ाइन के साथ बाजार में उतारा गया है।
कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,000 (एक्स-शोरूम, ऑल इंडिया) रखी है।

हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन
नए टीवीएस एनटॉर्क 150 को खासतौर पर युवाओं और जेनरेशन Z राइडर्स की परफॉर्मेंस डिमांड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हाई-टेक फीचर्स, हाइपर ट्यून परफॉर्मेंस और स्मार्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर न केवल बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देगा बल्कि स्टाइल और स्पीड का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी पेश करेगा।
लॉन्च पर कंपनी की टिप्पणी
टीवीएस मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हेड कम्यूटर एवं ईवी बिज़नेस और हेड कॉर्पोरेट ब्रांड एवं मीडिया) अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि “20 लाख से अधिक एनटॉर्क राइडर्स और 50 से अधिक राइड ग्रुप्स व कम्युनिटीज़ इस ब्रांड की लोकप्रियता को साबित करते हैं। टीवीएस एनटॉर्क हमेशा से आकर्षक डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और नई तकनीक का प्रतीक रहा है। नया एनटॉर्क 150 जेनरेशन Z की बदलती हाई-परफॉर्मेंस आकांक्षाओं को पूरा करेगा और राइडर्स को हाइपर एक्सपीरियंस देगा।”





