---Advertisement---

नेपाल में हिंसा के बाद बनबसा सीमा आम नागरिकों के लिए बंद, सुरक्षा कड़ी

By: Neetu Bhati

On: Friday, September 12, 2025 7:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

बनबसा। नेपाल में हाल ही हुई हिंसा के चलते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा बनबसा आम नागरिकों के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई है। सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस बल तैनात है तथा सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

नेपाल से भारत आने वाले आम नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीमा पर व्यवस्था की गई है। भारत से नेपाल जाने वालों को जाने की अनुमति दी जा रही है, और नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत आने में कोई रोक नहीं है। नेपाल में दो दिन से फंसे पर्यटक ने बताया कि वहाँ का हाल बेहद भयावह था, लेकिन भारत पहुँचकर राहत महसूस हो रही है।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सीमा पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी अनैतिक गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment