यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं. बीजेपी ने शुरू से ही बड़ी बढ़त बना ली थी, जो अंत तक जारी रही. फिलहाल, मिल्कीपुर सीट बीजेपी ने सपा के हाथ से छीन ली है. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान मिल्कीपुर उपचुनाव जीत गए हैं. उन्होंने सपा के अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है.
बीजेपी के चंद्रभानु पासवान को 146397 वोट मिले, जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 84687 वोट ही मिल सके. इस तरह बीजेपी प्रत्याशी ने 61 हजार 710 वोटों से बड़ी जीत हासिल की. वहीं, तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी रही जिसे 5459 मत प्राप्त हुए.





