---Advertisement---

SSP अजय सिंह के निर्देश पर युवाओं को यातायात के नियम पढ़ाने कॉलेज पहुंची सीओ रीना राठौर

By: Neetu Bhati

On: Friday, November 29, 2024 5:00 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: युवाओं को यातायात के नियम पढ़ा रही दून पुलिस

युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने उनके बीच पहुँची दून पुलिस*

स्कूल कॉलेजों में अद्ययनरत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये किया जागरूकता।

कॉलेजों के बाहर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालको के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें भी सडक दुर्घटना/यातायात नियमो की जानकारी देकर किया जागरुक,*

स्कूल कॉलेज में बिना हेल्मेट के आने जाने वाले स्टूडेंट्स का campus गेट पर होगा चालान*

एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिये गये है।

निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर अपनी पुलिस टीम द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी व बाबा फरीद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को रैस ड्राइविंग न करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही युवा वर्ग/छात्रों को इस प्रकार की शिकायतो पर तत्काल पुलिस को सूचित के लिए अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा मांडू वाला रोड़ पर औचक निरीक्षण कर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारियां देते हुए जागरूक किया गया। सीओ ने कहा कि अब स्कूल कॉलेज में बिना हेल्मेट के आने जाने वाले स्टूडेंट्स का campus गेट पर होगा चालान।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment