---Advertisement---

जब स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल, सभी में मचा हड़कंप, डीएम ने खरीदी शराब

By: Samachar Uttarakhand

On: Wednesday, September 18, 2024 3:27 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी। एक साथ छापेमारी।जिलाधिकारी ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर की छापेमारी ओवर रेटिंग सहित पाई गई अनियमिताएं।

स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत।

स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी, साथ में कोई स्टाफ नही था, खरीददार बनकर लाइन में लगकर शराब खरीदी मैक डाउल की बोटल खरीदी। सेल्स मैन ने 660 की बोतल, 680 रुपए में दी डीएम को।

आबकारी अधिकारी पहुंचे मौके पर संबंधित अनुज्ञपि पर 50000 का अर्थदंड लगाया ।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, उप जिला अधिकारी शालिनी नेगी ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी, सभी दुकानों में ओवर रेटिंग एवं अनियमितताएं पाई गई जिन पर कार्रवाई की जा रही है

जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment