---Advertisement---

शाबाश बिटिया…12वीं की टॉपर अनुष्का, इतने अंक लाकर किया प्रदेश का नाम रोशन

By: Mr Rahim

On: Saturday, April 19, 2025 9:30 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी की अनुष्का राणा ने 98.6% अंक लेकर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का राणा के पिता बड़ासी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर हैं। जबकि उनकी माता ग्रहणी है।

अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा ने कहा कि अनुष्का ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनुष्का का भाई आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अनुष्का की क्लास में विज्ञान वर्ग में कुल 17 विद्यार्थी थे।

उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कहा कि अनुष्का मेडिकल के क्षेत्र में जाकर समाज सेवा करना चाहती है। वर्तमान में वो बंजारावाला देहरादून में रह रहे हैं।
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment