---Advertisement---

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के संकेत

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 15, 2026 7:47 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। इस सीजन बारिश और बर्फबारी न होने से उत्तराखंड में सूखी ठंड ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम बिगड़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

उधर, मैदानी इलाकों में सूखी ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment