---Advertisement---

मौसम का बदला रुख: मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी

By: Neetu Bhati

On: Monday, February 2, 2026 8:04 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। प्रदेश में तीन दिन तक साफ मौसम रहने के बाद रविवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया। दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का असर महसूस किया गया। हालांकि तापमान में कोई विशेष गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन मौसम में आए बदलाव से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।

इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया गया है कि इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। एहतियातन इन इलाकों में अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मसूरी में बदला मौसम, बर्फ के फव्वारों से लौटी ठंड

पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहे, दोपहर में बारिश शुरू हुई और देर शाम बर्फ के फव्वारे भी पड़े। इससे ठंड में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई। रविवार को मसूरी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड बढ़ने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में इस बदलाव से मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जाग गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment