---Advertisement---

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 2, 2026 5:41 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

वहीं मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के चलते दृश्यता कम रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं छह और सात जनवरी को मौसम के दोबारा शुष्क रहने का अनुमान है।

गुरुवार को भी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण पूरे दिन ठंड का असर बना रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment