---Advertisement---

उत्तराखंड भाजपा ने की युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

By: Tarannum Hussain

On: Friday, October 10, 2025 11:21 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा कर दी है। विपुल मैंदोली को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को महामंत्री बनाया गया है।

नियुक्तियों की जानकारी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए गए हैं।

विपुल मैंदोली बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

विपुल मैंदोली ऋषिकेश के रहने वाले हैं और पार्टी के युवा जुझारू नेता माने जाते हैं। युवा मोर्चा में लंबे समय से सेवा देने का इनाम उन्हें अब युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया गया है।

दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत बने महामंत्री

दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल के रहने वाले हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। मुलायम सिंह रावत टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं और लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी

गौरतलब है कि भाजपा ने 15 सितंबर को ही उत्तराखंड में अपनी 42 सदस्यों की नई टीम घोषित की थी। अब युवा मोर्चा के शीर्ष पदाधिकारी नियुक्त करते हुए भाजपा ने बताया दिया कि वो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment