---Advertisement---

भंडारे में दो गुटों की फायरिंग, एक की मौके पर मौत, दूसरा शव मिलने से हालात तनावपूर्ण

By: Neetu Bhati

On: Monday, February 2, 2026 8:02 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

भगवानपुर (हरिद्वार)। रविदास शोभायात्रा के भंडारा कार्यक्रम के दौरान रविवार को युवकों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके को दहला दिया। फायरिंग में आनंद (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देर रात दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना में तीन युवक विकास, योगेंद्र और गगन घायल हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम करीब पांच बजे युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग में तब्दील हो गया।

धरना और विरोध प्रदर्शन

पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया। सड़क पर शव रखकर धरना दिया गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दूसरे पक्ष की हत्या की आशंका

देर रात खेत में मिले मांगेराम (45) के शव पर पिटाई के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले की जांच जारी है।

तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश

घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों के बाहर खड़े करीब दस दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही भूसे के ढेर में आग लगाने की कोशिश भी की गई, जिसे ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां गांव की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment