उत्तराखंड पुलिस : राज्य सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 7 डीएसपी के तबादले कर दिए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
सूची के अनुसार शाहजहां अंसारी को यातायात निदेशालय, जोधराम जोशी को उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को एएसपी पीएसी मुख्यालय तथा कमला बिष्ट को एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
हाल ही में पदोन्नत अधिकारियों में दीपक सिंह, विवेक कुमार, नरेंद्र पंत, जूही मनराल और अंकुश मिश्रा को नई जगहों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एसटीएफ, इंटेलीजेंस, पुलिस मुख्यालय और अपराध एवं कानून व्यवस्था जैसे अहम विभाग शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्णिमा गर्ग, आशीष भारद्वाज, अविनाश वर्मा और दीपशिखा अग्रवाल को भी नई तैनाती दी गई है। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और कानून व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है।
डीएसपी स्तर पर भी चंपावत, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा और इंटेलीजेंस मुख्यालय में फेरबदल किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में पुलिस तंत्र को और अधिक सक्रिय बनाने की कोशिश की गई है।




