---Advertisement---

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने पुलवामा हमले में शहीदों की याद में किया रक्तदान शिविर का आयोजन , मेयर सौरभ थपलियाल ने दी श्रद्धांजलि

By: Mr Rahim

On: Friday, February 14, 2025 3:40 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

आज 14 फरवरी पुलवामा हमले मे वीरगति को प्राप्त देश के वीर जवानों की याद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल गुसाईं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल मौजूद रहे।
रक्तदान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की रक्तदान में कुल 122 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी कभी भी शहीद जवानों का देश के प्रति बलिदान और साहस को नहीं भूलेगी।
मेयर ने कहा कि रक्तदान हर व्यक्ति को करना चाहिए इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी या परेशानी रक्तदाता को नहीं होति अपितु नये रक्त का संचार होता है, समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं एवं रक्तदान के लिए दुसरो को भी प्रोत्साहित करते हैं, हम सभी को नियमित रक्तदान करनी चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक राहुल गुसाईं ने कहा कि रक्तदान के पीछे हम सभी युवाओं का मुख्य उद्देश्य यही है कि आज के युवा 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे पश्चात संस्कृति को नहीं अपना कर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाई जाए और यह भाव हर युवा में पैदा हो।

मंडल अध्यक्ष राहुल ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग है जो रक्त के कमी के कारण अपने जान को गवा देते हैं, ऐसे में हमारा ये प्रयास रहता है किसी भी मरीज़ की मृत्यु रक्त के अभाव में न हो।

बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। रक्तदान के माध्यम से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

रक्तदान शिविर में सभी गणमान्य लोग व क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment