---Advertisement---

विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री! आज कांग्रेस में होंगी शामिल, हरियाणा की इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

By: Mr Rahim

On: Friday, September 6, 2024 6:25 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरियाणा की राजनीतिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट की एंट्री होने वाली है। विनेश फोगाट कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। विनेश आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगी। वहीं कांग्रेस बजरंग पुनिया को स्टार प्रचारक बना सकती है। विनेश फोगाट चरखी दादरी, बाढ़डा या जुलाना से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कांग्रेस इस मुद्दे को इस्तेमाल विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ करना चाहती है। पिछले साल पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला सार्वजनिक रूप से उनके साथ खड़े थे।
राहुल गांधी से की थी मुलाकात
विनेश फोगाट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उनके साथ बजरंग पूनिया भी थे। राहुल गांधी ने विनेश फोगाट और पुनिया के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। इससे पहलवानों के राजनीति में प्रवेश की अटकलों को बल मिला। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मूल रूप से चरखी दादरी की रहने वाली विनेश फोगाट अपने गृह नगर से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकती हैं। हालांकि, उनके पारिवारिक संबंधों और प्रभाव को देखते हुए जींद जिले का जुलाना निर्वाचन क्षेत्र भी अधिक संभावित विकल्प हो सकता है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment