---Advertisement---

दीपवीर के घर गूंजी किलकारी, खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म , फैंस में खुशी की लहर

By: Mr Rahim

On: Sunday, September 8, 2024 10:19 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
मुंबई
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं। 
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
खुशखबरी मिलते ही फैंस कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही यह भी जानना चाह रहे हैं कि मां और बिटिया कैसी हैं। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment