---Advertisement---

महाशिवरात्रि पर खुलेगा केदारनाथ धाम के कपाट तिथि का राज, प्रशासन ने कसी कमर

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 30, 2026 6:24 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। तिथि निर्धारण उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद किया जाएगा।

आगामी यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित स्थानों पर मरम्मत और सुधार कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित पक्षों से बैठकें कर ली गई हैं। उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment