---Advertisement---

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप पर कार्रवाई तेज, पिटाई का वीडियो वायरल

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, November 18, 2025 7:32 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप का एक पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में दिव्य प्रताप पिस्तौल लेकर कार सवार युवकों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना 14 नवंबर की रात मसूरी डायवर्जन के पास हुई थी।

पीड़ित ने बताई पूरी घटना


पीड़ित आर. यशोवर्धन—जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे हैं—ने बताया कि वह दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। सड़क संकरी होने की वजह से वह आरोपियों की लैंड क्रूजर और बोलेरो को ओवरटेक की जगह नहीं दे पाए। इसके बाद मसूरी डायवर्जन के पास उनकी कार को जबरन रुकवाया गया और मारपीट की गई।

वीडियो तेजी से वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिव्य प्रताप और उनका गनर पिस्टल लेकर कार सवारों को धमका रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज की जा रही है और आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तीन दिन में पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्य प्रताप को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे आपराधिक बल प्रयोग और धमकी देने के आधार पर दो और धाराएं जोड़कर मुकदमे को गंभीर किया गया है।

हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू


घटना के दौरान जिन तीन हथियारों का प्रदर्शन किया गया, उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहीं, मामले में शामिल गनर को हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर घटना के दिन ही निलंबित कर दिया गया था।

बोलेरो कार सीज, हूटर लगाने पर भी कार्रवाई


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों की पहचान की। जिस बोलेरो कार से दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका गया था, वह निजी वाहन निकला। उस पर लगे हूटर को लेकर भी कानूनी कार्रवाई की गई है और गाड़ी को सीज कर लिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment