---Advertisement---

अंकिता के परिवार की मंशा पर सीएम की मुहर, सीबीआई जांच पर सरकार कर सकती है विचार

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 8, 2026 7:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार की मांगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया है। बुधवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले से जुड़ी अपनी भावनाएं और अपेक्षाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता भावुक हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में माता-पिता ने बेटी की हत्या से जुड़े अपने मंतव्य, कुछ व्यक्तिगत परेशानियां और प्रकरण से संबंधित दिक्कतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिन्हें उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पीड़ित परिवार की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने को तैयार है। उन्होंने दोहराया कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अंकिता के माता-पिता पहले से ही पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, जिसे उन्होंने इस मुलाकात में भी दोहराया।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में इस हत्याकांड को लेकर बने माहौल से पीड़ित परिवार आहत है। वहीं सरकार भी इस मामले में सीबीआई जांच से इनकार की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि सरकार अंतिम निर्णय से पहले विधिक राय ले सकती है, जिसके बाद सीबीआई जांच पर फैसला लिया जाएगा।

मुलाकात के बाद कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस पूरे प्रकरण में शामिल किया गया। अब अंकिता हत्याकांड को लेकर आगे की कार्रवाई और जांच की दिशा पर सभी की निगाहें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment