---Advertisement---

दो सत्रों में होगा शांतिकुंज शताब्दी समारोह,बैरागीद्वीप गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधन, जानिए कार्यक्रम की तैयारी

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, January 20, 2026 7:32 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार | शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में आयोजित शताब्दी समारोह में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

दो सत्रों में होगा कार्यक्रम

शताब्दी समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। प्रथम सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव और आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ द्वारा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों का एक दस्ता आयोजन स्थल पर पहुंचा और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजन की रूपरेखा, प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक

गृह मंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई।

शांतिकुंज के शताब्दी समारोह को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं और अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन ने किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment