---Advertisement---

देहरादून में सनसनीखेज हत्या: मच्छी बाजार में युवती का गला रेतकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

By: Neetu Bhati

On: Monday, February 2, 2026 9:17 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मच्छी बाजार क्षेत्र में एक युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात देहरादून के व्यस्त मच्छी बाजार इलाके में हुई। जहां 23 वर्षीय गुन्नू नाम की युवती की सरेआम हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक बाइक सवार युवक गुन्नू के घर के बाहर पहुंचा। जैसे ही युवती घर से बाहर निकली, आरोपी ने उसे रोका और बातचीत करने लगा। इसी दौरान अचानक चापड़ से उसका गला रेत दिया।

हमले के बाद युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे दून चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हमले के कारणों को लेकर सख्ती से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment