---Advertisement---

कांग्रेस के भरोसेमंद सौरभ ममगाईं को मिली प्रदेश स्तर पर बड़ी ज़िम्मेदारी , छात्रों में ख़ुशी की लहर

By: Mr Rahim

On: Thursday, February 27, 2025 8:44 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सुमित भुल्लर ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 1 महासचिव और 7 सचिव नियुक्त किए है।

नवनियुक्त महासचिव सौरभ ममगाईं कांग्रेस के पुराने और भरोसेमंद चेहरे में से एक है और युवाओं को पसंद भी है इसी को देखते हुए सौरभ ममगाईं को इस ज़िम्मेदारी से संगठन ने नवाज़ा है।

सक्रिय छात्रसंघ की राजनीति करते हुए उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने सौरभ ममगाँई।

ये बने सचिव

शुभम रावत

ऋषभ रावत

करन बोरा

गुंजन रौतेला

आनंद गरिया

सिद्धार्थ वर्मा

तनय भोजक

महासचिव सौरभ ममगाईं का ये है राजनीति करियर –

वर्ष 2012 में उत्तराखंड प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर निर्वाचित हुए।

●वर्ष 2017 में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ
अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ा।

●वर्ष 2018 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में देहरादून के जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।

●वर्ष 2018 से 2023 लंबे समय तक जिला अध्यक्ष देहरादून के पद पर रहे।

●वर्ष 2023 से 2025 तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे।
●छात्रसंघ की राजनीति का है अच्छा अनुभव।

महासचिव सौरभ ममगाईं ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव बनकर युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की भूमिका निभाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment