देहरादून: शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा डीएल रोड से शुरू होकर बेनी बाजार, ओरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक और सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पर समाप्त होगी।
यात्रा दोपहर लगभग दो बजे शुरू होकर देर रात तक चलेगी, जिससे शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
यह रहेगा विस्तृत ट्रैफिक प्लान
बहल चौक से सर्वे चौक की ओर आने वाले वाहनों को पूरी तरह रोका जाएगा।
सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से मोड़ा जाएगा।
बहल चौक पहुंचने पर रोजगार तिराहा के रास्ते ट्रैफिक भेजा जाएगा।
ग्लोब चौक पहुंचने पर पैसिफिक तिराहा से आने वाला ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
घंटाघर पर दर्शनलाल चौक और ओरिएंट चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।
राजा रोड पर प्रिंस चौक से तहसील की ओर जाने वाले वाहनों को चंदन नगर भेजा जाएगा।
तहसील चौक पर द्रोण कट से आने वाले वाहनों को आईजी कट होकर दून चौक भेजा जाएगा।
यात्रियों के लिए सलाह
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।




