---Advertisement---

कुंभ-2027 की तैयारी तेज अखाड़ों संग मंथन, पेशवाई से लेकर जमीन आवंटन तक बड़ी बैठक

By: Tarannum Hussain

On: Wednesday, February 25, 2026 7:40 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार – आगामी कुंभ मेला 2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब ज़मीनी स्तर पर तेज होती दिखाई दे रही हैं। हरिद्वार में आज मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने 13 अखाड़ों को आमंत्रित कर अहम बैठक बुलाई, जिसमें कुंभ की व्यवस्थाओं, अखाड़ों की पेशवाई, साधु-संतों की सुविधाओं और मेले के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि कई अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन मौजूद संतों ने मेले को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव प्रशासन को सौंपे।

बैठक में अखाड़ों को भूमि आवंटन, स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अखाड़ा परिषद की ओर से भी साफ किया गया कि साधु-संतों की अपेक्षाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सुझाव प्रशासन को दे दिए गए हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि कुंभ से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

बाइट – रवींद्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment