---Advertisement---

पीएम मोदी ने मन की बात में बढ़ाया विंटर टूरिज्म का हौसला, उत्तराखंड की करी तारीफ

By: Neetu Bhati

On: Monday, December 1, 2025 10:52 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास सर्दियों के पर्यटन को वैश्विक हब बनाने की पूरी क्षमता है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था विंटर फेस्टिवल्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स की वजह से मजबूत हुई है और भारत भी इसी दिशा में आगे बढ़ सकता है।

उत्तराखंड बना सर्दियों के पर्यटन की नई पहचान

पीएम ने विशेष रूप से उत्तराखंड का नाम लेते हुए कहा कि राज्य में विंटर टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें आज पर्यटकों की पहली पसंद बन रही हैं।
पहाड़ ,संस्कृति , एडवेंचर की खासियत भारत को दुनिया के मुकाबले और भी आकर्षक बनाती है।

डेस्टिनेशन वेडिंग में भी मिल रहा पहाड़ों को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों में शादियां कराने का चलन लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने “वेड इन इंडिया” की बात करते हुए बताया कि
पहाड़ों की खूबसूरती,धूप की गर्माहट,कोहरे की परत और शांत प्राकृतिक नजारे मिलकर कई पहाड़ी शहरों को पसंदीदा वेडिंग लोकेशन बना रहे हैं।

रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि सर्दियों में हिमालयी इलाकों का रुख करें और प्रकृति का आनंद लेते हुए पर्यटन को बढ़ावा दें। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment