---Advertisement---

रेफर में लापरवाही और एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, सफाई कर्मी की मौत पर भड़का जनआक्रोश

By: Neetu Bhati

On: Saturday, January 31, 2026 6:43 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

श्रीनगर: पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला अस्पताल से समय पर रेफर नहीं किए जाने और एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से नगर पालिका की सफाई कर्मी रेखा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर रेखा देवी को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय बर्बाद किया गया। बाद में जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, वह बेहद जर्जर स्थिति में थी। रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने से महिला की हालत और गंभीर हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि महिला का इलाज हाइपरटेंशन और शुगर के लिए चल रहा था। 21 जनवरी को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई थी। गुरुवार रात हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment