---Advertisement---

मुनस्यारी में सीएम धामी ने पी गुड़ की चाय, टी स्टॉल पर ही किया इंडोर हॉल बनाने का ऐलान

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, October 29, 2025 6:12 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुनस्यारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह अपने गृह क्षेत्र मुनस्यारी पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए स्थानीय लोगों के साथ एक खास मुलाकात की।

सीएम धामी रोडवेज बस स्टेशन स्थित प्रसिद्ध हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे और अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय की चुस्कियां लेते नजर आए।

दोस्तों के साथ बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन के कई पल साझा किए।उन्होंने कहा कि मुनस्यरी की यह चाय उन्हें हमेशा बचपन की याद दिलाती है। इसी दौरान टी स्टॉल पर मौजूद बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने क्षेत्र में युवाओं के लिए एक इंडोर हॉल बनाने की मांग रखी।


सीएम धामी ने बिना देर किए उसी वक्त इंडोर बैडमिंटन हॉल निर्माण की घोषणा कर दी। उनके इस तुरंत फैसले पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और आभार जताया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी हमेशा अपने क्षेत्र और युवाओं के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं सीएम ने कहा कि सरकार राज्य के हर हिस्से में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि पहाड़ के युवाओं की प्रतिभा निखर सके।
मुनस्यारी के लोगों के लिए यह सुबह न सिर्फ यादगार रही, बल्कि मुख्यमंत्री के इस कदम ने उन्हें एक नई उम्मीद भी दी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment