---Advertisement---

बागेश्वर में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 3.4; कोई नुकसान नहीं

By: Neetu Bhati

On: Friday, February 6, 2026 5:51 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

भूकंप का केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के बाद से ही प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही कहा गया है कि यदि कहीं कोई असामान्य स्थिति या नुकसान की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

सभी तहसीलों से रिपोर्ट सामान्य

जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment