उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस ने स्कूली बच्चों से भरे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूली वाहन में सवार 14 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर हल्ला
घटना के बाद मौके पर हल्ला मच गया। 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्कूल बस में थे 30 बच्चे
जानकारी के अनुसार स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। जिसमें से 14 बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट में उपचार किया जा रहा है।
रोडवेज बस में सवार दो व्यक्ति भी घायल
इसके अतिरिक्त रोडवेज बस में सवार दो व्यक्ति भी सामान्य रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में किया जा रहा है।
डॉक्टर का बयान
डॉक्टर अंगद सिंह राणा ने बताया कि 2-3 बच्चों को थोड़ा ज्यादा चोटें आई हैं। शेष सामान्य घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।





