---Advertisement---

जनवरी का चावल गोदामों में पहुंचा, दिसंबर–जनवरी का राशन अब एक साथ मिलेगा

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, February 4, 2026 6:47 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकारी राशन गोदामों में जनवरी माह का चावल पहुंचना शुरू हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसे राशन विक्रेताओं को जारी करना भी शुरू कर दिया है। इसके चलते अब उपभोक्ता दिसंबर और जनवरी दोनों महीनों का राशन एक साथ ले सकेंगे। हालांकि फरवरी माह के चावल का इंतजार अभी बना हुआ है।

राशन उठाने की तारीख बढ़ी

खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि राशन विक्रेताओं को दिसंबर का चावल पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका था, जबकि जनवरी का चावल अब पहुंचने लगा है। चावल की आपूर्ति में देरी को देखते हुए विभाग ने खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ा दी है।

  • दिसंबर का राशन अब 15 फरवरी तक लिया जा सकेगा
  • जनवरी का राशन 28 फरवरी तक वितरित किया जाएगा

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुविधा के अनुसार दोनों महीनों का राशन एक साथ उठा लें।

एफआरके न मिलने से बिगड़ी थी आपूर्ति

बताया गया कि फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) यानी पोषक तत्वों से भरपूर चावल के दानों की खरीद नहीं होने के कारण दिसंबर माह में राइस मिलों से सरकारी सस्ते गल्ले के गोदामों तक चावल नहीं पहुंच सका। इससे चावल की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।

फरवरी के चावल का इंतजार

जानकारी के अनुसार फिलहाल फरवरी माह का चावल अभी गोदामों तक नहीं पहुंचा है, जबकि नियमों के तहत राशन डीलरों को एक सप्ताह पहले अग्रिम राशन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

जिले में यह है राशन की स्थिति

जिले में

  • 664 राशन दुकानें संचालित हैं
  • इनसे 2,35,104 राशन कार्डधारक जुड़े हुए हैं
  • प्रतिमाह करीब 9,58,916 यूनिट राशन का वितरण किया जाता है

खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही फरवरी माह के चावल की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment