---Advertisement---

देरी से खाना मिलने पर पति ने करी पत्नी की हत्या, बेटे ने करी फांसी की मांग

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 25, 2025 9:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से रिश्तों को शर्मसार के देना वाला मामला सामने आया है जहां सिर्फ देरी से खाना मिलने के कारण पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ईट से धारदार वार कर उसकी हत्या कर दी।आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये मामला हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र का है जब शुक्रवार को पत्नी शाहीन (52 वर्षीय) निवासी 13 बीघा पानी की टंकी किसी काम में व्यस्थ होने के कारण खाना समय से नहीं बना सकी थी। जिस को लेकर आरोपी पति इंतज़ार अपनी पत्नी से बहस करने लगा और कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसके बाद पति ने बाहर से ईट लाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिसके कारण पत्नी की मौत हो गई।

बेटे गुलजार ने बताया कि खाना देरी से बनने के कारण माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था और झगड़े के बीच पिता बाहर से ईंट लाया और मां की सिर पर वार कर दिया।जिसके बाद घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से वह मां को एसटीएच ले गया। वहां से शाहीन को निजी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शाहीन ने दम तोड़ दिया।

बेटे ने करी फांसी की मांग

बेटे गुलजार ने बताया कि उसकी दो बहने है और एक भाई भी था। लेकिन पिता उसे अक्सर प्रताड़ित करता था जिससे परेशान होकर उसके भाई ने काठगोदाम पुल से कूद कर अपनी जान दे दी थी। बेटे ने अपने पिता पे इल्जाम लगाते हुए कहा कि उसके भाई ने पिता की वजह से आत्महत्या करी थी। ओर अब उसकी मां की भी हत्या उसके पिता ने करी है।साथ ही कहा, कि ऐसे अपराधी पिता को फांसी की सजा होनी चाहिए।

दरिदंगी के केस में काट चुका था सजा

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति पहले भी 2024 में एक मासूम से दरिंदगी के मामले में सजा काट चुका है। जिसके बाद हाल ही में ही वह जेल से बाहर आया था।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मृतक महिला की बेटी रुकसार की तहरीर पर आरोपी पति इंतज़ार के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment