---Advertisement---

नए साल पर साइबर ठगों से रहें सावधान, ‘New Year Gift’ के नाम पर फैल रहा स्केम

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 1, 2026 6:22 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Cyber Scam Alert : नए साल के जश्न के बीच साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘New Year Gift’ के नाम से संदिग्ध .apk फाइलें भेजी जा रही हैं, जो आपके मोबाइल में इंस्टॉल होते ही निजी जानकारी और बैंक खातों तक पहुंच बना सकती हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई फाइल को डाउनलोड करना बेहद खतरनाक हो सकता है।


अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि कोई भी वैध कंपनी या जान-पहचान वाला व्यक्ति गिफ्ट देने के लिए ऐप इंस्टॉल करने को नहीं कहता। ऐसे लिंक और फाइलें अक्सर मैलवेयर होती हैं, जिनके जरिए ठग आपकी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं। “मुफ्त उपहार” या “कैशबैक” के लालच में आकर किसी भी तरह की जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।


सुरक्षा के लिए केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन ने अपील की है कि नए साल की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल से दूरी बनाए रखें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment