---Advertisement---

भोपाल में गरबा पंडालों में बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, September 24, 2025 5:44 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

भोपाल: नवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरबा पंडालों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र दिखाए गरबा पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन का आदेश

जिला प्रशासन और पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन समितियां पंडालों में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश देंगी, जिनके पास पहचान पत्र होगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया गया है।
आदेश के मुताबिक, राज्य में होने वाले सारे आयोजन, गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा और साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।

आयोजन समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध, आपत्तिजनक वस्तु या धारदार हथियार लेजाने की अनुमति नहीं मिलेगा और ना ही इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यदि कोई आयोजन समिति इस नियम का पालन नहीं करती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष टीमें पंडालों का निरीक्षण करेंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment