उत्तरकाशी | गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम के साथ-साथ शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।
इधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की अगली बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव शासन और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
हरिद्वार में गंगा घाटों और हर की पैड़ी क्षेत्र में पहले से ही गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है। इसके बाद अब यह मांग उत्तराखंड के अन्य धार्मिक स्थलों तक भी पहुंच गई है। धार्मिक संस्थाओं ने पूरे कुंभ क्षेत्र में भी ऐसे ही प्रतिबंध की मांग की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवित्र धाम आस्था के केंद्र हैं और यहां परंपरा व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे। मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहितों की मांगों पर सरकार सभी पहलुओं को देखकर आगे फैसला




