---Advertisement---

उत्तराखंड में सुबह-सुबह महसुस हुए भूकंप के झटके, फैली दहशत, बागेश्वर रहा केंद्र

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, January 13, 2026 6:58 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

बागेश्वर। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका असर हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक देखा गया। सवेरे आए झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई और कई लोग ऑफ्टर शॉक के डर से घरों से बाहर निकल आए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार, सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में रहा और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

सुबह के समय आए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता के भूकंप सामान्य होते हैं, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment