---Advertisement---

होमगार्ड्स वर्दी खरीद घोटाले में डिप्टी कमांडेंट हुए निलंबित, संयुक्त जांच समिति हुई गठित

By: Neetu Bhati

On: Saturday, January 24, 2026 7:39 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े घोटाले में सख्त कार्रवाई करते हुए निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए की गई वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है। टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे।महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और निर्धारित नियमों के पालन न होने की पुष्टि की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की।

जीरो टॉलरेंस पर सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम ने यह भी दोहराया कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकार का सख्त रुख सामने आया है और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment