---Advertisement---

देहरादून पुलिस की सख्त चैकिंग में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, दंपति गिरफ्तार

By: Neetu Bhati

On: Friday, December 5, 2025 10:28 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान का असर लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक दंपति को गिरफ्तार कर संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं।

संदिग्ध कार से बरामद हुए कछुए

बुधवार सुबह पुलिस टीम रायवाला कोतवाली गेट के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाल रंग की KUV 100 कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को डिग्गी से छोटे-बड़े कुल 14 कछुए मिले, जिनका अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

ऋषिकेश में बेचने की योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कछुओं को नजीबाबाद से तस्करी कर ऋषिकेश ला रहे थे। उनका उद्देश्य इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों में बेचना था।

दंपति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में कार सवार दंपति को मौके से गिरफ्तार किया गया और दोनों के खिलाफ रायवाला कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बरामद कछुओं को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

आरोपियों की पहचान

  • बेताब नाथ, पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश (उम्र 35 वर्ष)
  • बरखा, पत्नी बेताब नाथ, निवासी उपरोक्त
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment