देहरादून: उत्तराखंड में वोट चोरी को रोकने और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल दिनांक 13 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे चौधरी फार्म हाउस, जी एम एस रोड, देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर वोट चोरी किए है।कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को कमजोर कर जनमत की भी चोरी कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के कई राज्यों में भाजपा के वोट चोरी के पुख्ता प्रमाण दिए हैं, जीरो एडरेस पर हजारों वोटर कार्ड बने है जो एक बड़े घोटाले का प्रमाण है।
उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर आप भी अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होकर आप वोट चोरी को रोकने और मतदाता अधिकारों की रक्षा करने के लिए अपना समर्थन दे सकते हैं।
कार्यक्रम का विवरण
- दिनांक: 13 अक्टूबर (सोमवार)
- समय: सुबह 10:30 बजे
- स्थान: चौधरी फार्म हाउस, जी एम एस रोड, देहरादून
कार्यक्रम के उद्देश्य
- मतदाता सूची में हेरफेर और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा को समाप्त करना।
- चुनाव आयोग से पारदर्शिता, जवाबदेही और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करना।





