---Advertisement---

देहरादूनः 20 वर्षीय युवती के शव की हुई शिनाख्त, मां अस्पताल में भर्ती-पिता लकवाग्रस्त

By: Tarannum Hussain

On: Tuesday, September 23, 2025 3:43 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

भाई पर छोटी बहन की हत्या का शक, घर की जिम्मेदार बेटी की मौत से परिजन बेसुध

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के जंगलों में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। शुरुआती जांच में युवती की शिनाख्त प्रेमनगर निवासी विशाखा के रूप में हुई है। हत्या का शक उसके बड़े भाई विशाल पर है जो घटना के बाद से फरार है। युवती अपने घर की जिम्मेदार थी। उसके पिता लकवाग्रस्त है। जबकि मां ऑपरेशन के लिए अस्तपाल में भर्ती है। भाई गैर जिम्मेदार जिस कारण दोनों में विवाद रहता था। ऐसे में भाई की तलाश में जुटी पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती के भाई ने अस्पताल में भर्ती मां को सुबह चार बजे फोन किया था। उसने मां से कहा था कि मम्मी विशाखा चली गई है, किसी को बताना नहीं…। उसके बाद फरार हो गया। विशाखा का परिवार बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। उसकी मां रसौली के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। पिता बुधराम लकवाग्रस्त होने से काफी समय से बिस्तर पर लाचार हैं। मां ने सीधे तौर पर विशाल पर ही विशाखा की हत्या का शक जताया है। रोहित कुमार ने इस संबंध में बसंत विहार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि विशाखा की मां को बार-बार बेहोशी के दौरे पड़ रहे हैं। उनकी तबीयत पहले से खराब है। पिता भी बिस्तर पर बेबस पड़े हैं। ऐसे में घर की सबसे जिम्मेदार बिटिया की हत्या के बाद बिलकुल बेसहारा हो गए हैं। विशाखा पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर रही थी। वही घर की सबसे जिम्मेदार सदस्य थी। उसका बड़ा भाई नशे का आदी है। काम धंधा नियमित नहीं करता है। कभी कंडक्टर तो कभी ड्राइवर का काम करता है। उसके गैर जिम्मेदार होने के कारण विशाखा की उससे नहीं बनती थी। विशाखा पढ़ाई पूरी करके जल्द से जल्द नौकरी करके परिवार को सहारा देना चाहती थी लेकिन भाई की आदतों के कारण उसका अक्सर झगड़ा होता था।

सीओ सिटी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विशाखा का देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशंका है कि रविवार रात भी भाई-बहन के बीच विवाद हुआ जिसके चलते विशाखा की हत्या हो गई। आशंका है कि विशाल ने अस्पताल में भर्ती मां को कॉल करने के बाद विशाखा के शव को जंगल में फेंका और फरार हो गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment