---Advertisement---

दून पुलिस की सक्त कार्रवाई , तेज रफ्तार से हादसा कर फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

By: Neetu Bhati

On: Monday, December 22, 2025 11:31 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने सड़क हादसे के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर एक महिला को टक्कर मारने और मौके से फरार होने का आरोप है। हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 की सुबह राजपुर रोड पर अम्मा कैफे से साईं मंदिर के बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना राजपुर में BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अनमोल यादव पुत्र स्वर्गीय महेंद्र यादव, निवासी कुटालवाली जोहड़ी गांव, जाखन, थाना राजपुर, देहरादून के रूप में हुई।


पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजस्थान भाग गया था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए देहरादून लाया जा रहा है।


दून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि इससे किसी की जान भी जा सकती है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment