---Advertisement---

कांग्रेस का सियासी शंखनाद: 16 फरवरी से भाजपा सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 30, 2026 8:18 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने तीन महीने का व्यापक रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत प्रदेशभर में सरकार की नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 फरवरी को राजभवन कूच से होगी।

गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा शासन में राज्य के संसाधनों की लूट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच न होने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। विकास प्राधिकरणों की मनमानी और आपदा प्रभावितों की उपेक्षा भाजपा शासन की असल तस्वीर है।

राहुल गांधी की नसीहत से मजबूत हुआ संगठन

राहुल गांधी के स्पष्ट संदेश के बाद कांग्रेस संगठन में एकजुटता दिखाई दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment