---Advertisement---

कांग्रेस विधायक के बेटे पर रोड से हमला, नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By: Neetu Bhati

On: Monday, January 19, 2026 6:11 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उधमसिंह नगर | कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर रविवार शाम तीन नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

आवास विकास इलाके में हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, सौरभ राज बेहड़ रविवार शाम आवास विकास क्षेत्र में पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भारी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और विधायक बेहड़ के समर्थकों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक तिलक राज बेहड़ से फोन पर बातचीत की और पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समझौते के बहाने उनके बेटे को पुलिस चौकी बुलाया गया और इसके बाद उस पर सुनियोजित हमला किया गया। हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल सौरभ राज बेहड़ की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment