---Advertisement---

CM धामी ने देर रात 13 IAS- 1 PCS अधिकारियों के बदले विभाग , देखे लिस्ट

By: Mr Rahim

On: Monday, March 17, 2025 7:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिव युगल किशोर पंत को भाषा महकमा भी सौंपने के साथ ही 12 अन्य युवा IAS,1 PCS और 2 सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियों में फिर फेरबदल कर System को और चुस्त दुरुस्त करने का कदम उठाया।

Screenshot
Screenshot
Screenshot

युगल को कुछ अधिक अहम महकमे मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। उनके पास संस्कृति महकमा पहले से हैं। इसके DG भी वही हैं। सोनिका को Additional ज़िम्मेदारी के तौर पर Civil Aviation में अपर सचिव भी बनाया गया है। उनके सभी महकमे पूर्ववत हैं।

अपर सचिव विनीत कुमार से नियोजन हटा दिया गया है। रीना जोशी को CEO (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) बनाया गया है। ये महकमा आनंद श्रीवास्तव देख रहे थे। उनको कृषि सौंप दिया गया है। मनुज गोयल से सभी महकमे हटा के अपर सचिव (सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा) बना दिया गया है।

अपर सचिव हिमांशु खुराना को वित्त महकमा भी मिल गया है। अभिषेक रूहेला को कौशल विकास महकमा भी संभालने के लिए दे दिया है। नीतिका खंडेलवाल से अपर सचिव (ग्राम्य विकास) और Director (शहरी विकास) ले के MD (हिल्ट्रोन) और IT दे दिया गया है। अनुराधा पाल को Project Director (UGVS-REAP) और APD-ILSP दिया गया है।

शहरी विकास निदेशक अब गौरव कुमार होंगे। उनसे IT-सूरज और विज्ञान प्रौद्योगिकी ले ली गई है। हरिद्वार के नगर आयुक्त वरुण चौधरी को अपर सचिव (चिकित्सा व स्वास्थ्य) बनाया गया है। नन्दन कुमार को चमोली के CDO की कुर्सी से हटा के हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है। PCS निधि यादव को कृषि और कृषक कल्याण दिया गया है। निदेशक (पंचायती राज) उनके पास ही रहेगा।

सचिवालय सेवा के महावीर सिंह सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल भी देखेंगे और श्याम सिंह गन्ना विकास तथा चीनी उद्योग का काम भी देखेंगे। दोनों अपर सचिव हैं। Deputy Secretary अनिल जोशी के दस्तखत से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment