---Advertisement---

उत्तराखंड में मौसम साफ, पहाड़ों में राहत तो मैदानों में बढ़ी गर्मी,जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

By: Neetu Bhati

On: Friday, February 6, 2026 6:36 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम धीरे-धीरे खुलने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को भी प्रदेशभर में मौसम कुछ ऐसा ही बना रहा।

मौसम साफ रहने के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली।

सुबह हल्के कोहरे की संभावना

शुक्रवार के मौसम को लेकर विभाग ने अनुमान जताया है कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

❄️ आगे कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों की बात करें तो 7 और 8 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं।

मौसम में इस बदलाव से जहां पर्यटकों को राहत मिली है, वहीं किसानों और स्थानीय लोगों की भी मौसम पर नजर बनी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment