---Advertisement---

‘छोटा अमरनाथ’ टिम्मरसैंण महादेव: दर्शन की राह होगी आसान, 17 करोड़ से बन रहीं आधुनिक सुविधाएं

By: Neetu Bhati

On: Saturday, January 31, 2026 6:37 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली : देवभूमि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के लिए एक और दिव्य स्थल विकसित किया जा रहा है। चमोली जिले की नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव गुफा, जहां प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है, अब बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी।

फरवरी के मध्य या अंत तक जब शिवलिंग पूर्ण आकार ले लेता है, तब यहां यात्रा प्रारंभ होती है। इसे देखते हुए सरकार ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से गुफा तक पहुंच मार्ग, दर्शन स्थल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू किया है।

परियोजना के अंतर्गत नीती गांव से टिम्मरसैंण तक लगभग दो किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का चौड़ीकरण, लकड़ी की रेलिंग, दर्शन स्थल का विस्तार, साथ ही पार्किंग, सूचना केंद्र और ध्यान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

ऐसे पहुंचें टिम्मरसैंण महादेव

टिम्मरसैंण पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जौलीग्रांट है। वहां से सड़क मार्ग से ऋषिकेश – श्रीनगर – जोशीमठ – मलारी होते हुए नीती गांव पहुंचा जा सकता है। नीती गांव से करीब दो किलोमीटर की पैदल चढ़ाई के बाद टिम्मरसैंण महादेव गुफा के दर्शन किए जा सकते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment